Vistaar NEWS

PAK vs BAN: गेंद लौटाने जा रहे थे सलमान आगा, मेहंदी हसन ने कर दिया रन-आउट, वायरल हुआ वीडियो

Salman Ali Agha

सलमान अली आगा

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. बीते दिन शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक रन-आउट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा को बांग्लादेश के कप्तान मेहंदी हसन मिराज ने जिस तरह रन-आउट किया, उसने क्रिकेट भावनाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पाकिस्तान की टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान मेहंदी हसन के सलमान अली आगा के रन-आउट करने पर विवाद छिड़ गया है. पाकिस्तान की पारी के दौरान 39 वें ओवर के दौरान सलमान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे और मिराज को गेंद देने की कोशिश कर रहे थे. तभी बांग्लादेशी कप्तान ने स्टंप पर गेंद मार दी और रन-आउट की अपील कर दी.

इस घटना के दौरान सलमान क्रीज से थोड़ा आगे निकल आए थे और उन्होंने निराज को यह बात समझाने की भी कोशिश की कि वह रन लेने नहीं जा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद उन्हें आउट करार दिया.

यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को चेताया, बोले- अग्निपरीक्षा अभी बाकी

मैदान पर फेंका हेलमेट

सलमान रन-आउट होने के फैसले से नाखुश थे. उन्होंने रिप्ले दिखाने से पहले ही अपने दस्ताने और हेलमेट मैदान पर ही फेंक दिए. पवेलियन लौटते समय भी सलमान काफी गुस्सा में नजर आए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान गुस्से में कुछ कहते हुए पाकिस्तान के डगआउट की ओर जा रहे हैं. इसके बाद उन्होंने बाउंड्री के पास भी अपने दस्ताने और हेलमेट पटक दिया.

Exit mobile version