रनआउट विवाद पर भड़के लिटन दास, सलमान अली आगा को सुनाई खरी-खरी बोले- ये चैरिटी मैच नहीं

Liton Das: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. 13 मार्च को खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान सलमान अली आगा के रन-आउट होने पर विवाद खड़ा हो गया.
Litton Das

लिटन दास

Liton Das: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. 13 मार्च को खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान सलमान अली आगा के रन-आउट होने पर विवाद खड़ा हो गया. रन-आउट होने के बाद आगा ने खेल भावना का रोना शुरू कर दिया. जिसपर बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नियमों के अनुसार मिली सफलता पर सवाल उठाना गलत है.

लिटन दास ने आगा को सुनाई खरी-खोटी

खेल भावना को लेकर उठ रहे सवालों पर लिटन दास ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि, ”सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है कि यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है, बल्कि यह एक इंटरनेशनल मुकाबला है. जब यह घटना नियमों के तहत हुई है, तो मुझे नहीं लगता कि इसमें खेल भावना के विरोध कुछ भी हुआ है.”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने कहा कि मैदान पर हर खिलाड़ी का नजरिया अलग हो सकता है, लेकिन अंत में फैसला नियमों के आधार पर ही लिया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि हर किसी की अपनी व्यक्तिगत राय हो सकती है. लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर हमें लगा कि बल्लेबाज आउट है, तो वो आउट ही है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल के सभी मैच, यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

क्या है पूरा मामला?

दरअसल यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब पाकिस्तान की पारी के दौरान सलमान अली आगा 64 रन पर खेल रहे थे. एक शॉट खेलने के बाद सलमान क्रीज पर लौटने के बजाय गेंद उठाकर उसे गेंदबाज मेहदी हसन मिराज को वापस करने की कोशिश करने लगे। उस समय वह क्रीज से बाहर थे और मिराज खुद गेंद को फील्ड कर रहे थे। तभी बांग्लादेशी कप्तान ने स्टम्प पर गेंद मार दी आउट रन-आउट की अपील कर दी. जिसके बाद अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया.

आउट दिए जाने के बाद आगा काफी नाराज नजर आए. उन्होंने बांग्लादेशी कप्तान और अंपायर से बहस की और पवेलियन लौटते समय गुस्से में अपना किट बैग भी जमीन पर पटक दिया. हालांकि, पाकिस्तान ने यह मैच 128 रनों से जीत लिया.

ज़रूर पढ़ें