कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में पहुंचे कई क्रिकेटर्स , रैना-चहल ने लगाए ठुमके, देखें Video

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.
Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. शादी से पहले मसूरी में आयोजित समारोहों की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.

कुलदीप के संगीत में जमकर नांचे रैना-चहल

दरअसल सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें चाइनामैन गेंदबाज भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ बॉलीवुड गानों में मस्ती से झूमते नजर आ रहे हैं. संगीत संरोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और लेग स्पिन युजवेन्द्र चहल ने डांस कर महफिल लूट ली. दोनों क्रिकेटरों ने कुलदीप यादव के साथ जमकर ठुमके लगाए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस भी इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: PAK vs BAN: गेंद लौटाने जा रहे थे सलमान आगा, मेहंदी हसन ने कर दिया रन-आउट, वायरल हुआ वीडियो

फील्डिंग कोच भी थिरके

कुलदीप के संगीत समारोह में केवल रैना और चहल ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी डांस फ्लोर में जमकर थिरकते दिखे. बता दें, कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से 14 मार्च को मसूरी में शादी करने जा रहे हैं. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी, मेहंदी की रस्में हुई, जिसके बाद शाम में संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलदीप के संगीत समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ क्रिकेट जगत से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए.

शादी में शामिल होंगे क्रिकेटर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप यादव की शादी समारोह में भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा समेत पूरे टीम इंडिया के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

ज़रूर पढ़ें