IPL 2026 में कैसी होगी KKR की प्लेइंग 11? एलन-साइफर्ट की ओपनिंग से बढ़ी टीम की ताकत

KKR: आईपीएल 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स

KKR: आईपीएल 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बार टीम नए कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान ओपनिंग जोड़ी पर है.

एलन-साईफर्ट करेंगे ओपन!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज टिम साईफर्ट और फिन एलन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन दोनों खिलाड़ियों ने ओपनर्स के रूप में कई रिकॉर्ड्स बनाए. ऐसे में आगामी सीजन में यह ओपनिंग जोड़ी केकेआर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 4 खिलाड़ी, टॉप पर एबी डिविलियर्स

मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मौका

मिडिल ऑर्डर की बात करें तो कप्तान अजिंक्य रहाणे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. उनके बाद चौथे नंबर पर युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं, जिन्होंने पिछले सीजन शानदार बल्लेबाजी की थी. पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. वहीं, फिनिशर की भूमिका में रिंकू सिंह नजर आ सकते हैं.

गेंदबाजों में किन खिलाड़ियों को मौका?

स्पिन विभाग में एक बार फिर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी अहम भूमिका निभा सकती है. दोनों गेंदबाज बीच के ओवरों में विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण में टीम उमरान मलिक, वैभव अरोरा और आकाश दीप जैसे गेंदबाजों के साथ मैदान में उतार सकती है, जो नई गेंद के साथ डेथ ओवरों में टीम को मजबूती देंगे.

IPL 2026 में KKR की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम साईफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, वैभव अरोरा और आकाश दीप

इम्पैक्ट प्लेयर- रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी

ज़रूर पढ़ें