क्रिकेट इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड! 100 से ज्यादा वनडे, लेकिन एक भी बार जीरो पर आउट नहीं हुआ ये खिलाड़ी

क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो फैंस को हैरान कर देते हैं, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज केप्लर्स वेसल्स का एक अनोखा रिकॉर्ड आज भी चर्चा में बना हुआ है.
Kepler Wessels

केप्लर वेसल्स

क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो फैंस को हैरान कर देते हैं, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज केप्लर्स वेसल्स का एक अनोखा रिकॉर्ड आज भी चर्चा में बना हुआ है. वेसल्स दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपने वनडे करियर में कभी भी ‘डक’ यानी शून्य पर आउट नहीं हुए हैं.

इस खिलाड़ी के नाम अनोखा रिकॉर्ड

केप्लर्स वेसल्स ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 109 वनडे मैच खेले, जिसकी 105 पारियों में उन्होंने कुल 3367 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 26 अर्धशतक निकले. अपने इंटरनेशनल करियर में वेसल्स ने कई अहम पारियां खेलीं और टीम को मजबूत शुरुआत दी, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि वह एक भी बार बिना खाता खोले पवेलियन नहीं लौटे. यह उपलब्धि उन्हें क्रिकेट इतिहास में बेहद खास बनाती है.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया का आयरलैंड टूर कन्फर्म, IPL 2026 के बाद एक्शन में नजर आएगी सूर्या एंड कंपनी

दो देशों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

बता दें, केप्लर्स वेसल्स ने दो देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ की थी, लेकिन बाद में वह साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम के लिए भी खेले. वेसल्स के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने 40 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2788 रन बनाए. टेस्ट में उनके नाम 6 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं. इसके अलावा 109 वनडे मैचों में उन्होंने 3367 रन बनाए. वहीं फर्स्ट क्लास करियर में वेसल्स के आंकड़े बेहद शानदार हैं. 316 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 24000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 66 शतक दर्ज हैं. वहीं लिस्ट-ए की बात करें, तो उनके नाम 12 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं.

ज़रूर पढ़ें