Vistaar NEWS

काव्या मारन ने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर जमकर लुटाया पैसा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, सनराइजर्स लीड्स का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

Kavya Maran

काव्या मारन

Kavya Maran: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन सुर्खियों में आ गई हैं. टूर्नामेंट के आगाज से पहले उनकी टीम ने ऑक्शन के दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर जमकर पैसा लुटाया. जिसके बाद फ्रेंचाईजी की मालकिन काव्या मारन और उनकी टीम को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते है काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दांव लगाया है.

किस पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगाया दांव?

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद हैं. काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने बीते दिन गुरुवार को ‘द हंड्रेड’ मेंस प्लेयर्स ऑक्शन में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को अपने साथ जोड़ा है. हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि द हंड्रेड में आईपीएल से जुड़ी कोई भी फ्रेंचाईजी पाकिस्तानी खिलाड़ी को नहीं खरीदेंगी. लेकिन इसके बावजूद सनराइजर्स लीड्स ने अबरार को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फ्रेंचाईजी को काफी ट्रोल होना पड़ा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 का बेसब्री से है इंतजार! जानिए कब और कैसे कर सकेंगे टिकट की बुकिंग

पाकिस्तानी खिलाड़ी को मिली मोटी रकम

‘द हंड्रेड’ मेंस प्लेयर्स ऑक्शन में अबरार अहमद पर जमकर पैसा लुटाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स लीड्स ने उन्हें 1 लाख 90 हजार पाउंड यानी करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा है. ऑक्शन के दौरान अबरार को लेकर सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. लेकिन आखिर में सनराइजर्स लीड्स ने बड़ी बोली लगाकर बाजी मार ली.

ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड

सनराइजर्स लीड्स ने जैसे ही ऑक्शन में अबरार अहमद को अपने साथ जोड़ा, वैसे ही भारत में फ्रेंचाईजी के इस फैसले का विरोध होने लगा. भारतीय फैंस ने फ्रेंचाईजी के इस फैसले को राष्ट्रीय भावनाओं के खिलाफ बताया है और काव्या मारन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इन सब के बीच सनराइजर्स लीड्स का ट्विटर (एक्स) अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.

Exit mobile version