Vistaar NEWS

IPL 2026 से पहले SRH में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने कप्तान, अभिषेक को भी बड़ी जिम्मेदारी

SRH

सनराइजर्स हैदराबाद

SRH: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैरदाबाद को बड़ा झटका लगा है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में फ्रेंचाईजी ने बड़ा फैसला लेते हुए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपने का निर्णय लिया है. इसके साथ युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

ईशान किशन बने कप्तान

दरअसल हाल ही में सनराइजर्स हैरदाबाद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने कप्तान बदलने की जानकारी साझा की है. अपने इस पोस्ट में फ्रेंचाईजी ने लिखा कि, पैट कमिंस इंजरी से रिकवर हो रहे हैं, जिसके कारण वह कुछ मैच मिस कर सकते हैं. उनके ठीक होने तक ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. हालांकि पोस्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि ईशान और अभिषेक कितने मैचों में यह जिम्मेदारी निभाएंगे.

यह भी पढ़ें: कब होगी रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी? पिता तूफानी सरोज ने दिया बड़ा अपडेट

झारखंड को जिताया खिताब

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने भारत को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई. किशन की कप्तानी की बात करें, तो उन्होंने 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान भारत की कप्तानी की थी, जहां उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाया था. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में उन्होंने झारखंड की कप्तानी की, जहां 2025-26 सीजन में अपनी कप्तानी में पहली बार उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया.

RCB के खिलाफ पहला मैच खेलेगी SRH

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैरदाबाद के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में हैरदाबाद की कप्तानी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन करते नजर आएंगे, जबकि उपकप्तान की भूमिका में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नजर आएंगे.

Exit mobile version