Vistaar NEWS

IPL 2026: कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल के सभी मैच, यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी. अगर आप भी आईपीएल 2026 के सभी मैच लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानें कब, कहां और कैसे इस टूर्नामेंट का मजा ले सकते हैं.

दो फेज में होंगे मैच

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब क्रिकेट फैंस को क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल 2026 का बेसब्री से इंतजार है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। विधानसभा चुनावों के कारण इस बार आईपीएल दो फेज में आयोजित होगा, फिलहाल पहले फेज के 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल थे बाबर आजम-फखर जमां? PCB करेगा जांच

कहां देखें लाइव?

आईपीएल 2026 के मैचों का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. खास बात यह है कि फैंस हिन्दी, इंग्लिश समेत कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का मजा उठा सकते हैं.

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. खास बात यह है कि यहां भी फैंस अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको जियो हॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन लेना पड़ सकता है.

कितने बजे शुरू होंगे मैच?

इंडियन प्रीमियर लीग में आमतौर पर दो समय पर मुकाबले खेले जाते हैं. ज्यादातर दिनों में एक ही मैच होता है, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होता है. वहीं डबल हेडर वाले दिन दो मुकाबले आयोजित किए जाते हैं, जिसमें पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा.

Exit mobile version