Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
GT vs DC: गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से दी मात, रोमांचक मुक़ाबले में शतक से चूके बटलर

GT vs DC: गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से दी मात, रोमांचक मुक़ाबले में शतक से चूके बटलर

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. जिसमें से 3 मैच में दिल्ली ने और 2 में गुजरात ने जीत दर्ज की है.
GT

गुजरात टाइटंस (फोटो-IPL)

GT vs DC: आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 35वां मैच खेला गया. गुजरात ने इस मैच में दिल्ली को 7 विकेट हरा दिया है. इस जीत के साथ गुजरात दिल्ली को पिछे छोड़ते हुए पॉइन्ट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 204 रनों का टारगेट दिया. जिसके जबाव नें गुजरात ने 3 विकेट गवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात के लिए 97 रन की नाबाद पारी खेलने वाले जोश बटलर को प्लेयर आफ द मैच चुना गया.

दिल्ली की दमदार बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने शानदार शुरुआत की. लेकिन दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. राहुल ने 28, नायर ने 31, अक्षर ने 39, स्टब्स ने 31 और आशुतोष ने 37 रन की पारी खेली. इन पारियों के दम पर दिल्ली की पारी 203 के स्कोर तक पहुंच गई. गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कृष्णा ने निकाले.

बटलर ने मचाया बबाल

रनचेज में उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही कप्तान गिल 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद जोश बटलर ने मोर्चा संभालते हुए दिल्ली के सभी गेंदबाजों पर हमला बोलना शुरु कर दिया. बटलर ने 54 गेंदों पर नाबाद 97 रन का पारी खेली. भले ही बटलर अपने शतक से चूक गए. लेकिन उन्होंने टीम को जीत दिला दी. दिल्ली के लिए कुलदीप और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिले.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा

ज़रूर पढ़ें