भारतीय दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, BCCI पर लगाए संगीन आरोप, जानें पूरा मामला

BCCI: भारतीय पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने बीसीसीआई के कमेंट्री पेनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है.
L Shivakrishnan

लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन

BCCI: भारतीय पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने बीसीसीआई के कमेंट्री पेनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं. पूर्व लेग स्पिनर का कहना है कि 23 साल के लंबे करियर में उन्हें कभी भी टॉस अनाउंस और मैच प्रीजेंटेशन के मौके नहीं दिए गए.

लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने BCCI पर लगए आरोप

भारत के लिए महज 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने करीब 23 साल तक कमेंट्री की दुनिया में सक्रिय रहने के बाद बीसीसीआई के कमेंट्री पेनल को अचानक अलविदा कह दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बीसीसीआई पर आरोप लगते हुए कहा कि, 23 साल के लंबे करियर में उन्हें टॉस और मैच प्रीजेंटेशन के मौके नहीं दिए गए, जबकि नए आए लोग टॉस रिपोर्ट, मैच रिपोर्ट कर रहे हैं, तो आपके हिसाब से इसका क्या कारण हो सकता है?

शिवारामाकृष्णन के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शायद आपके रंग की वजह से ऐसा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: PSL 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस, लेनी होगी सरकार से परमिशन, पाक को झटका देगा BCB!

अश्विन ने दी प्रतिक्रिया

भारतीय पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने शिवारामाकृष्णन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि इस बार आईपीएल में शिवारामाकृष्णन कमेंट्री करते हुए नहीं दिखेंगे. वहीं, कमेंट सेक्शन में कुछ लोग पूर्व क्रिकेटर के समर्थन में उतार आए हैं, तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

शिवारामाकृष्णन क्रिकेट करियर

60 वर्षीय लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन के करियर की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए 1983 में टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 9 टेस्ट, और 16 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उनके नाम 15-15 विकेट दर्ज हैं. वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहद ही शानदार हैं, जहां उन्होंने 76 मैचों में 154 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक भी देखने को मिले.

ज़रूर पढ़ें