वर्ल्ड कप में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें किस देश में होगा मुकाबला

IND vs PAK: एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां एक बार फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.
हॉकी वर्ल्ड कप 2026

हॉकी वर्ल्ड कप 2026

IND vs PAK: एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां एक बार फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट के पूल्स का ऐलान कर दिया गया है और दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

कहां होगा FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन?

एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 अगस्त से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में संयुक्त रूप से किया जाएगा, जबकि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले निदरलैंड में खेले जाएंगे. यह टूर्नामेंट यूरोप की मेजबानी में होने जा रहा है, जहां दुनिया की टॉप हॉकी टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.

भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चटाई थी धूल

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से हाई-वोल्टेज रहा है. दोनों टीमों के बीच हॉकी इतिहास काफी पुराना और रोमांचक रहा है. दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत 2024 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुई थी, जहां भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. इससे पहले भारत ने 2023 एशियन गेम्स में पाकिस्तान को 10-2 से धूल चटाई थी.

किसका पलड़ा भारी?

दोनों टीमों के बीच इतिहास की बात करें, तो पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है. भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक खेले गए कुल 181 मुकाबलों में पाकिस्तान ने 82 और भारत ने 67 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 32 मैच ड्रॉ रहे. लेकिन 2016 के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई और भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रही.

वहीं वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें, तो पाकिस्तान यहां भी सबसे सफल टीम है. उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में कुल 4 खिताब जीते हैं, जबकि भारत सिर्फ एक बार एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा.

ज़रूर पढ़ें