वर्ल्ड कप में एक बार फिर आमने-सामने भारत-पाक, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026
World Cup: एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूल्स का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. इसी के साथ आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारत का शेड्यूल जारी कर दिया गया है . फैंस 19 अगस्त को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का शेड्यूल
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत को पूल-डी में रखा गया है, जहां उनके साथ इस ग्रुप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स (निदरलैंड) को रखा गया है. इस ग्रुप से जो टीम टॉप पर रहेगी, वह सीधे क्वाटरफाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर वाली टीम को क्रॉसओवर मैच खेलने होंगे. वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स (नीदरलैंड) के खिलाफ करेगा. इसके बाद 17 और 19 अगस्त को उसका सामना इंग्लैंड और पाकिस्तान से होगा.
𝐁𝐋𝐎𝐂𝐊 𝐘𝐎𝐔𝐑 𝐂𝐀𝐋𝐄𝐍𝐃𝐀𝐑! 🗓️
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 18, 2026
Team India is ready to battle for the crown at the FIH Hockey World Cup 2026. #HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 pic.twitter.com/WJ9OzsATGN
कब और कहां होगा टूर्नामेंट?
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 अगस्त से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में संयुक्त रूप से किया जाएगा. मैच मुख्य रूप से दो मैदानों वैगनर स्टेडियम (नीदरलैंड) और बेल्फियस हॉकी एरीना (बेल्जियम) में खेला जाएगा.
कहां देखें लाइव?
इस टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें, तो फैंस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाईट पर लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. साथ ही टीवी पर इस टूर्नामेंट के सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स 18 के सभी चैनलों पर किया जा सकता है.
फैंस कर रहे इंतजार?
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, दोनों देशों के बीच मुकाबले हमेशा से ही हाई-वोल्टेज होते हैं. ऐसे में एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच 19 अगस्त को होने वाले मुकाबले का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.