Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, विंडीज को हराया तो सेमीफाइनल में हो जाएगी एंट्री

IND vs ZIM

भारत बनाम जिम्बाब्वे

IND vs ZIM LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जिसे भारतीय टीम ने 72 रन के बड़े अंतराल से जीत लिया है. भारत की इस जीत के हीरो हार्दिक पंड्या रहे. इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी.

भारतीय बल्लेबाजों का आया तूफान

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 49 रन के साझेदारी हुई. 49 रन के स्कोर पर भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा जो 24 रन बनाकर आउट हो गए. संजू के आउट होने के बाद अभिषेक ने मोर्चा संभाला. उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए 30 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन की तूफानी पारी खेली.

अभिषेक के अलावा तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या का बल्ला जिम्बाब्वे के खिलाफ जमकर बोला है. पंड्या की शानदार फिफ्टी और तिलक की 44 रन की तूफानी पारी के बदौलत भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 33 और ईशान किशन ने भी 38 रन की अहम पारी खेल भारत को बड़ा स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई.

जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

भारत द्वारा दिए गए 257 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ज्यादा देर तक तिक नहीं पाए और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सके. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे- तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा

Kamakhya Reley

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से चटाई धूल.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे को छठा झटका

जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिरा, ताशिंगा मुसेकिवा 7 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे को पांचवा झटका

जिम्बाब्वे का पांचवा विकेट गिरा, टोनी मुनयोंगा को 11 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का हुए शिकार.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे का स्कोर 160 के पार

16 ओवरों के बाद जिम्बाब्वे ने 4 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे को चौथा झटका

सिकंदर रज़ा के बाद अर्शदीप सिंह ने रयान बर्ल को भी किया आउट.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे को तीसरा झटका

जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट गिरा सिकंदर रज़ा 21 गेंदों में 31 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे का स्कोर 140 के पार

16 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 144.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार

जिम्बाब्वे ने 13.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे को दूसरा झटका

जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा डायोन मायर्स 6 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर हुए आउट.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे का स्कोर 70 के पार

जिम्बाब्वे ने 9 ओवरों में 1 विकेट खोकर 70 रन बना लिए है.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे को पहला झटका

तदिवानाशे मारुमनी 20 गेंदों में 20 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर हुए आउट.

Kamakhya Reley

6 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 40 के पार

6 ओवरों में जिम्बाब्वे ने बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

4 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 25/0

4 ओवर के बाद जिम्बाब्वे ने बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं, क्रीज पर तदिवानाशे-बेनेट मौजूद

Kamakhya Reley

तीन ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 19/0

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे की पारी शुरू

जिम्बाब्वे के लिए तदिवानाशे मारुमनी और ब्रायन बेनेट ने की ओपनिंग.

Kamakhya Reley

भारत ने बनाए 256 रन

भारत ने अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या की तूफानी फिफ्टी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए. अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन बनाने होंगे.

Kamakhya Reley

हार्दिक पंड्या ने जड़ी फिफ्टी

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 25 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 240 के पार

भारत ने 19 ओवर में 240 से ज्यादा रन बना लिए हैं क्रीज पर तिलक-हार्दिक मौजूद

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 200 के पार

भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं, तिलक वर्मा 17 और हार्दिक पंड्या 23 रन पर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा, कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों में 33 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 160 के पार

14 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में 55 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

12 ओवर में भारत का स्कोर 134/2

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/2 हगो गया है. अभिषेक शर्मा 51 तो कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 रन पर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा ईशान किशन 24 गेंदों में 38 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

अभिषेक शर्मा ने जड़ी फिफ्टी

युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से फिफ्टी जड़ दी हैं.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 100 के पार

9 ओवर में भारत ने 1 विकेट गंवा कर 100 रन बना लिए हैं. अभिषेक-ईशान क्रीज पर मौजूद.

Kamakhya Reley

7 ओवर में भारत का स्कोर 84/1 अभिषेक-किशन क्रीज पर मौजूद

Kamakhya Reley

6 ओवर में भारत का स्कोर 80/1

6 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट गंवा कर 80 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 50 के पार

भारतीय टीम ने 1 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं क्रीज पर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन मौजूद.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा संजू सैमसन 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए.

Kamakhya Reley

तीन ओवर में भारत का स्कोर 46/0

तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/0. तीसरे ओवर में भारत ने 23 रन बटोरे.

Kamakhya Reley

दो ओवर में भारत का स्कोर 23/0

दो ओवर में भारत ने 23 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन 18 और अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद.

Kamakhya Reley

पहले ओवर में भारत का स्कोर13/0

पहले ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं. क्रीज पर अभिषेक-संजू मौजूद

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन ने किया पारी का आगाज

Kamakhya Reley

भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11में संजू सैमसन और अक्षर पटेल की वापसी हुई हैं.

Kamakhya Reley

जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

Exit mobile version