IND vs USA LIVE : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम ने 29 रनों से दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे, लेकिन अमेरिका की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी.
सिराज ने झटके 3 विकेट
अमेरिका की तरफ से मिलिंद कुमार (34), शुभम (37) और संजय कृष्णमूर्ति (37) ने जरूर रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने अमेरिका के बल्लेबाजों के लिये खुलकर खेलना आसान नहीं था. भारत की तरफ से सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वहीं अर्शदीप और अक्षर पटेल ने 2- 2 विकेट अपने नाम किये.
भारत ने बनाए थे 161 रन
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बहुत खराब रही और पावरप्ले में 4 विकेट गंवा दिए. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार की 84 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत ने 161 रन बनाए.
सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी
अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली. सूर्या ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े. सूर्या के अलावा तिलक ने 25, अक्षर पटेल ने 14 और ईशान किशन ने 20 रन बनाए. पारी की शुरुआत करने आये अभिषेक खाता भी न खोल सके थे. वहीं रिंकू, शिवम दुबे और हार्दिक ने भी निराश किया. USA की तरफ से शैडले ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके.
इस मैच के लिए टीम इंडिया ने दो बड़े बदलाव किए. बीमार होने के कारण जसप्रीत बुमराह का खेलना पहले ही तय नहीं था. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर
यह भी पढ़ें: WI vs SCO: ईडन गार्डन्स में शिमरोन हेटमायर का ‘तूफान’, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को दिया 183 का लक्ष्य
सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रन की कप्तानी पारी, भारत ने बनाए 161 रन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
भारत को लगा सातवां झटका
भारत को लगा सातवां झटका, अक्षर पटेल 14 रन बनाकर हुए आउट.
भारत का स्कोर 100 के पार, क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल मौजूद.
भारत को लगा छठा झटका
हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर हुए आउट
सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में जुटे हैं. टीम का स्कोर 63-4
टीम इंडिया के 49 रनों पर 4 विकेट गिर चुके हैं और क्रीज पर सूर्यकुमार के साथ रिंकू सिंह मौजूद हैं.
भारतीय टीम को पावरप्ले में तगड़े झटके
पावरप्ले में भारतीय टीम को 4 झटके लग चुके हैं. तिलक के बाद शिवम दुबे भी आउट हो गए हैं.
ईशान किशन को जीवनदान मिला
ईशान किशन को अली खान की गेंद पर प्वाइंट्स पर जीवनदान मिल गया है. ईशान इस मुकाबले में थोड़े असहज दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, अगली गेंद पर ईशान ने चौका और फिर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया है.
भारत ने 4 ओवर में 34 रन बना लिए हैं और एक विकेट गंवाया है.
भारतीय टीम ने 3 ओवर में बनाए 25 रन
भारत ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं.
तिलक वर्मा ने आते ही जड़ा सिक्सर
क्रीज पर कदम रखते ही पहली गेंद पर तिलक ने 6 और फिर अगली गेंद पर 4 जड़ दिया.
भारतीय टीम को पहला झटका
अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले अली खान की गेंद पर आउट हो गए.
