Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

IND vs SA: सुपर-8 में 76 रनों से भारत की हार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी रही फ्लॉप

IND vs SA

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले में आज भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने थीं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसे साउथ अफ्रीका ने 76 रन से जीत लिया है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए जवाब में भारत की टीम 111 रनों पर ही सिमट गई. शिवम दुबे के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस मुकाबले में इम्पैक्ट नहीं डाल पाया.

साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने डेविड मिलर की दमदार पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए. इस मैच में मिलर ने 35 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन की शानदार पारी खेली है. भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह को 2 और वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें: IND vs SA: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का कहर, तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका- एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

Kamakhya Reley

111 रन पर सिमटी भारत

भारत की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई है और इस तरफ साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 76 रन से जीत लिया है.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 100 के पार

16 ओवर में भारत ने 101 रन बना लिए है क्रीज पर शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती मौजूद.

Kamakhya Reley

भारत को 8वां झटका

हार्दिक-रिंकू के बाद अर्शदीप भी लौटे पवेलियन

Kamakhya Reley

हार्दिक-रिंकू भी लौटे पवेलियन

भारत को दो और झटके लगे हार्दिक पंड्या 18 तो रिंकू सिंह 0 पर हुए आउट.

Kamakhya Reley

85 रन में भारत की आधी टीम सिमटी

Kamakhya Reley

भारत को पांचवा झटका

कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को पांचवा झटका लगा.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 50 के पार

भारत ने 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा वाशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश की गेंद पर हुए आउट.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

भारत के दो विकेट गिरे

भारत को पहले ही ओवर में ईशान किशन के रूप में पहला झटका लगा जिसके बाद तिलक वर्मा भी हुए आउट.

भारत

Kamakhya Reley

साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 का टारगेट

साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाकर भारत के सामने 188 रन का टारगेट रखा है.

Kamakhya Reley

साउथ अफ्रीका का सातवां झटका

जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश को किया आउट.

Kamakhya Reley

साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया मार्को जानसन 2 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

वरुण चक्रवती ने दिलाई पांचवीं सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है, उन्होंने डेविड मिलर (65) को किया आउट.

Kamakhya Reley

डेविड मिलर ने जड़ा अर्धशतक

डेविड मिलर ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

Kamakhya Reley

साउथ अफ्रीका को चौथा झटका

साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर हुए आउट.

Kamakhya Reley

साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार

साउथ अफ्रीका ने 11.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

ब्रेविस-मिलर ने संभाला मोर्चा

शुरुआती विकेट गिरने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला ब्रेविस 24 तो मिलर 40 रन पर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार

साउथ अफ्रीका ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 56 रन बना लिए है.

Kamakhya Reley

6 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 41/3

Kamakhya Reley

5 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 31/3

5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 31 रन बनाए. डेवाल्ड ब्रेविस- डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद.

Kamakhya Reley

साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका

साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा रयान रिकेल्टन 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हुए आउट.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा कप्तान एडेन मार्करम अर्शदीप सिंह की गेंद पर 4 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डी कॉक को किया आउट.

Kamakhya Reley

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक पारी की शुरुआत करने आए.

Kamakhya Reley

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.

Exit mobile version