खिताबी मुकाबले में अर्शदीप ने मिचेल को क्यों मारी थी गेंद? खुद बताया सच
अर्शदीप सिंह
IND vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. इस खिताबी मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. हालांकि मैच के बाद अर्शदीप मे खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार प्रतिक्रिया दी है.
मैच के दौरान अर्शदीप ने मिचेल को मारी थी गेंद
दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 11वें ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल ने डिफेंसिव शॉट खेला और गेंद बाउंस करके अर्शदीप के पास पहुंची. इसके बाद अर्शदीप ने फॉलो थ्रो में गेंद मिचेल के जांघ पर दे मारी. अर्शदीप की इस हरकत से मिचेल काफी नाराज हो गए और आक्रामक अंदाज में उनकी तरफ बढ़ने लगे. इस वाकये के बाद मैदान पर तनाव बढ़ गया. मामले को बढ़ता देख कप्तान सूर्यकुमार यादव बीच बचाव करने पहुंचे. उन्होंने मिचेल से बात की और माहौल को शांत करने की कोशिश की. वहीं, दूसरी और अंपायर ने भी अर्शदीप से बात की और उन्हें समझाया.
Arshdeep Singh apologizing to Daryl Mitchell after the match.❤️🤝🏻 pic.twitter.com/DPvfrUg1OB
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 8, 2026
यह भी पढ़ें: कौन है अभिषेक शर्मा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल? वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीर
अर्शदीप ने क्यों मारी थी गेंद?
फाइनल में जीत के बाद जब अर्शदीप से इस घटना के बारें में पूछा गया तो उन्होंने बेहद ही मजाकिया अंदाज में इस सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, मैं तुरंत भाग कर गया और मैंने मिचेल से माफी मांगी थी. अर्शदीप ने आगे कहा कि मैंने जब गेंद फेंकी थी तो वह रिवर्स स्विंग हो गई और उन्हें लग गई. आगे उन्होंने गेंदबाजों के रोल पर बात करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ विरोधी टीम को कम से कम रनों पर रोकना था.