IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबले हमेशा से ही रोमांच से भरे रहे हैं. ऐसे में खिताबी मुकाबले से पहले कुछ आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं.
टी20 इंटरनेशनल में किसका पलड़ा भारी?
टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 30 मैचों में भारत का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है. वहीं, कीवी टीम ने भी कई अहम मुकाबलों में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी है. इसके अलावा आंकड़ों पर नजर डाले तो भारत ने 30 में से 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 11 मैचों में न्यूजीलैंड को सफलता मिली और एक मैच टाई रहा.
इन मुकाबलों के दौरान कई यादगार रिकॉर्ड भी बने, जिसमें गिल की शतकीय पारी, सूर्यकुमार यादव के सबसे ज्यादा छक्के और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी का रिकॉर्ड शामिल है.
यह भी पढ़ें: गंभीर से हार्दिक पंड्या ने कराई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वर्ल्ड कप इतिहास में किसका पलड़ा भारी?
आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. हालांकि आंकड़ों में नजर डालें तो टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा ज्यादा भारी है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने रही और तीनों बार भारत को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, वनडे वर्ल्ड कप की बात करें, तो इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच कुल 11 मैच खेले गए.
जिसमें दोनों टीमों ने 5-5 मैचों में सफलता मिली और 1 मैच बेनतीजा रहा. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर नॉकआउट का सिलसिला तोड़ा था. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में भारत अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाया है.
