IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेलेंगे वरुण या कुलदीप की होगी एंट्री? प्लेइंग 11 पर हो गया फैसला

IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. खिताबी मुकाबले से पहले भारत की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
Team India

टीम इंडिया

IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. खिताबी मुकाबले से पहले भारत की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सेमीफाइनल जीतने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट फाइनल के लिए टीम में कोई बदलाव करेंगे या उसी संयोजक के साथ मैदान पर उतरेंगे. फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल वरुण चक्रवर्ती को लेकर है कि फाइनल में वह प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे, या उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जाएगा.

क्या फाइनल में खेलेंगे वरुण?

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वह टूर्नामेंट के पिछले कुछ मैचों में काफी महंगे साबित हुए. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च किए थे. जिसके बाद टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. फाइनल मैच से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मैनेजमेंट वरुण की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका दे सकता है. लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में बिना किसी बदलाव के साथ उतरेगी.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग

अभिषेक पर भी उठ रहे सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं. जिसके बाद उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने की मांग उठने लगी. लोग उनकी जगह रिंकू सिंह की मांग उठा रहे हैं. लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया फाइनल में बिना किसी बदलाव के साथ उतरेगी.

फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर),ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

ज़रूर पढ़ें