IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है, ऐसे में फाइनल में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानते है कि आप इस मैच को फ्री में कैसे लाइव देख सकते हैं?
कब और कितने बजे होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Final: फाइनल से पहले माइकल वॉन ने ICC पर लगाया पक्षपात का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
कहां खेला जाएगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले की जंग लाल-काली मिट्टी से तैयार की गई हाइब्रिड पिच पर होगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन है, उन्होंने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.
कहां देखें लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले को अगर आप टीवी पर लाइव देखना चाहते है, तो इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. इसके अलावा मोबाईल और लैपटॉप दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JIOHotstar पर उपलब्ध रहेगी.
कैसे फ्री में देखे लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले को आप DD Sports पर फ्री में देख सकते हैं. अगर अपके पास DD Free Dish है तो आप इस मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग को DD Sports में फ्री में देख सकते हैं.
