भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल में रनों की होगी बरसात? अहमदाबाद पिच पर सामने आया बड़ा अपडेट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा पिच को लेकर हो रही है. फैंस के जानने के लिए उत्सुक हैं कि फाइनल मैच में इस मैदान की पिच कैसी रहेगी? आइए जानते हैं…
फाइनल में कैसी रहेगी अहमदाबाद की पिच?
दरअसल, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सेंटर पिच पर खेला जाएगा. यह पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई है. ऐसी पिच आमतौर पर अच्छी उछाल और तेज गति प्रदान करती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है. ऐसे में इस पिच पर बड़े स्कोर बनने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: टी20 इंटरनेशनल में किसका पलड़ा भारी? जानें भारत बनाम न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड
बैटिंग के अनुकूल होगी पिच!
लाल मिट्टी वाली पिचों पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बाउंस भी लगातार मिलता है. ऐसे में बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में रन बना सकते हैं. हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पिच में हल्की सिम मूवमेंट भी देखने को मिल सकती है.
फ्रेश पिच में होगा मैच
लाल और काली मिट्टी वाली पिच की बात करें तो यह काफी फ्रेश पिच है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस पिच में अब तक केवल एक ही मैच खेला गया है. 9 फरवरी को यह मुकाबला साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे, जवाब में कनाडा की टीम 156 रन ही बना सकी थी.
अहमदाबाद में भारत का रिकॉर्ड
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर शानदार रहा है. भारत ने इस मैदान पर अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, कीवी टीम टी20i में इस मैदान पर अपना खाता भी नहीं खोल आई है.