IND vs NZ Final: अहमदाबाद स्टेडियम की फैंस ने उतारी नजर, फाइनल से पहले वायरल हुआ अनोखा VIDEO

IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय फैंस इस स्टेडियम की नजर उतारते हुए दिखाई दिए. फैंस का यह अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ भारतीय फैंस मजेदार अंदाज में स्टेडियम की नजर उतार रहे हैं. दरअसल, कई भारतीय फैंस के मन में अहमदाबाद को लेकर कई पुरानी यादें अब भी ताजा है. यही वजह है कि खिताबी मुकाबले से पहले फैंस इस स्टेडियम की नजर उतार रहे हैं. ताकि फाइनल में भारत के साथ कोई अशुभ घटना न हो.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: ‘2023 के फाइनल की हार का दबाव…’, भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले शोएब अख्तर की बड़ी भविष्यवाणी

अहमदाबाद से जुड़ी भारत की कड़वी यादें

दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से भारतीय टीम की कुछ पुरानी कड़वी यादें जुड़ी हुई हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम उस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी. लेकिन फाइनल में उन्हें कंगारू टीम के हाथों हार झेलनी पड़ी. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें, तो इस टूर्नामेंट में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र हार का सामना करना पड़ा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें, तो भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 8 मुकाबले खेले, जिसमें से उन्होंने 7 में जीत दर्ज की. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें, तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में 8 में से 5 मैच जीते हैं. दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. उन्होंने पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली हैं. अब फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें