IND vs NED T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए. वहीं 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी.
वरुण ने झटके 3 विकेट
भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे 3 विकेट झटके. वहीं बल्ले से कमाल करने वाले शिवम दुबे ने 2 विकेट अपने नाम किए. इस मैच में भारत ने दो बदलाव किए थे. अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप की जगह अर्शदीप की वापसी इस आखिरी ग्रुप मैच में हुई थी.
अभिषेक का नहीं खुला खाता
इसके पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी और अभिषेक शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हो गए. इस वर्ल्ड कप में अभी तक अभिषेक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं और तीनों मुकाबलों में शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं.
शिवम दुबे ने जड़ा पचासा
दूसरी तरफ, ईशान किशन आज कुछ ज्यादा नहीं कर पाये और 18 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं बीच के ओवर में तिलक (31) और सूर्यकुमार (34) के आउट होने के बाद शिवम दुबे (66) ने हार्दिक पंड्या (30) के साथ मिलकर भारत की रनगति को बढ़ाने का काम किया और स्कोर को 193 रनों तक पहुंचाया. खासकर, शिवम दुबे खतरनाक मूड में नजर आए और 6 गगनचुम्बी छक्के जड़े.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
नीदरलैंड- माइकल लेविट,मैक्स ओ’डॉउड,बास डीलीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन-कैशेट, नूह क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन
भारत ने बनाए 193 रन
नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए.
भारत को पांचवा झटका
भारत को पांचवा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा. दुबे 31 गेंदों में 66 रन की दमदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं.
हार्दिक-शिवम के बीच 50 रन की साझेदारी
हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली गई है.
शिवम दुबे ने जड़ा अर्धशतक
शिवम दुबे ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
भारत का स्कोर 150 के पार
भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 153 रन बना लिए है.
15 ओवर में भारत ने बनाए 118 रन
भारतीय टीम ने 15 ओवर का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा, कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हुए.
भारत का स्कोर 100 के पार
टीम इंडिया ने 12.4 ओवर में 105 रन बना लिए है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद
11 ओवर में भारत का स्कोर 77/3
11 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा, तिलक वर्मा 27 गेंदों में 31 रन बनाकर हुए आउट.
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/2
भारतीय टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 60 रन बना लिए है.
भारत का स्कोर 50 के पार
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा ईशान किशन 18 रन बनाकर हुए आउट
4 ओवर में भारत का स्कोर 35/1
4 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिए है. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा मौजूद.
भारत को पहला झटका
भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है. वह बिना खाता खोले आउट हो गए हैं.
भारत ने जीता टॉस
नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
