Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

IND vs ENG 3rd Test: चौथे दिन टी तक इंग्लैंड ने 6 विकेट गवाए, स्टोक्स जमे, स्कोर 170 पार

Team India

टीम इंडिया

IND vs ENG 3rd Testलॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरशन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. आज चौथे दिन इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है. टी तक टीम ने 6 विकेट गवाकर 175 रन बना लिए हैं. कप्तान बेन स्टोक्स 29 रन और क्रिस वोक्स 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय टीम लगातार शानदार गेंदबाजी के साथ टीम को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश कर रही है.

इंग्लैंड की दूसरी पारी

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में काफी निराश किया है. डकेट, क्रॉली और पोप सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद रूट और ब्रूक ने पार्टनशिप बनाई. रूट ने 40 और ब्रूक ने 23 रन की पारी खेली. स्टोक्स और वोक्स बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत के लिए सुंदर और सिराज ने 2-2 विकेट निकाले हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स में आकाशदीप पर मेहरबान किस्मत! बांग्लादेशी अंपायर के लगातार दो गलत फैसले के बाद भी नहीं हुए आउट

तीसरे टेस्ट के लिए दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋष्भ पंत, रवींद्र जड़ेजा, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर

किशन डंडौतिया

सुंदर ने रूट के बाद स्मिथ को भी पवेलियन भेज, भारतीय टीम को ड्राइविंग सीट पर डाल दिया है. इंग्लैंड ने 6 विकेट गवाकर 164 रन बना लिए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट में मेजबानों की बढ़त मात्र 166 रन की है.

किशन डंडौतिया

चौथे दिन 30 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड ने 4 विकेट गवाकर 117 रन बना लिए हैं. जो रूट (30) और बेन स्टोक्स (7) बल्लेबाजी कर रहे हैं.

किशन डंडौतिया

चौथे दिन टीम इंडिया ने दमदार गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड पर दबाव बना लिया है. सिराज ने दो और आकाश-नीतीश ने 1-1 विकेट निकाले हैं.

किशन डंडौतिया

चौथे दिन लंच तक इंग्लैंड ने 4 विकेट गवाकर 98 रन बना लिए हैं. जो रूट (17) और बेन स्टोक्स (2) बल्लेबाजी कर रहे हैं.

किशन डंडौतिया

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 12 ओवर के खेल के बाद 1 विकेट गवाकर 38 रन बना लिए हैं. ओली पोप (4) और बेन डकेट (17) बल्लेबाजी कर रहे हैं.

किशन डंडौतिया

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 6 ओवर के खेल के बाद बिना विकेट गवाए 22 रन बना लिए हैं. जैक क्रॉली (6) और बेन डकेट (12) बल्लेबाजी कर रहे हैं.

किशन डंडौतिया

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 3 ओवर के खेल के बाद बिना विकेट गवाए 10 रन बना लिए हैं. जैक क्रॉली (2) और बेन डकेट (4) बल्लेबाजी कर रहे हैं.

किशन डंडौतिया

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋष्भ पंत, रवींद्र जड़ेजा, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर

Exit mobile version