Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
IND vs ENG 3rd Test LIVE: पहली पारी में भारत ने इंग्लैंड को 387 रन पर रोका, रूट ने जड़ा शतक, बुमराह ने खोला पंजा

IND vs ENG 3rd Test: चार साल के बाद वापसी पर चमके आर्चर, शुरुआती झटके बाद नायर-राहुल जमे, स्कोर 40 पार

पहले दिन इंग्लैंड ने 4 विकेट गवाकर 251 रन बना लिए हैं. जो रूट 99 और बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 3rd Test: आज लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरशन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 387 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने दमदार शतकी पारी खेली. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही है. चार साल बाद टेस्ट में वापसी कर रहे आर्चर ने जायसवाल को पहला शिकार बनाया. फिलहाल, राहुल और नायर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

इंग्लैंड की पहली पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की. इसके बाद 10 विकेट गवाकर 387 रन बनाए. इस स्कोर तक पहुंचने के लिए रूट ने 104, पोप ने 44, स्टोक्स ने 44, स्मिथ ने 51 और कार्स ने 56 रन की पारियां खेली. भारत की गेंदबाजी की बात करें तो बुमराह ने 5 और सिराज-रेड्डी ने 2-2 विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़ें: रीतिका हुड्‌डा समेत हरियाणा की 3 इंटरनेशनल पहलवान डोप टेस्ट फेल, 4 साल के बैन का मंडराया खतरा

तीसरे टेस्ट के लिए दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋष्भ पंत, रवींद्र जड़ेजा, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर

ज़रूर पढ़ें