Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
IND vs ENG 2nd Test LIVE: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम, ब्रूक-रूट पर टिकी इंग्लैंड की उम्मीदें

IND vs ENG 2nd Test: बैजबॉल मोड में आई इंग्लैंड, स्मिथ- ब्रूक ने जमाए शतक, स्कोर 360 पार

पहली पारी में टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल की 269 रन की पारी के दम पर 587 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जिसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. टीम ने 77 से स्कोर पर 3 विकेट गवा दिए.
Team India

टीम इंडिया

IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरशन तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की फैसला किया. पहली पारी में टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल की 269 रन की पारी के दम पर 587 रन का बड़ा स्कोर बनाया.

इस टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. लेकिन जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने वापसी करा दी है. दोनों शतक लगाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. लगातार विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई थी. लेकिन ब्रूक और स्मिथ की जोड़ी ने बड़ी पार्टनरशिप के साथ बढ़त को कम कर दिया है. ब्रूक 150 और स्मिथ 160 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

भारत की पहली पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दो दिन बल्लेबाजी करके 587 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. जिसमें यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के साथ कप्तान शुभमन गिल के दमदार दोहरे शतक ने बड़ा योगदान दिया. गिल ने 269 रन की पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में होने वाले NC Classic में दुनिया भर के एथलीट बिखेरेंगे जलवा, नीरज चोपड़ा हैं फेवरेट

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

ज़रूर पढ़ें