Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
IND vs AUS: गाबा टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म, बुमराह-आकाशदीप ने बचाया फॉलोऑन, भारत का स्कोर 252-9

IND vs AUS: गाबा टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म, बुमराह-आकाशदीप ने बचाया फॉलोऑन, भारत का स्कोर 252-9

गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश की वजह से केवल 13 ओवर का खेल हो पाया था. दूसरे दिन ऑस्ट्र्रेलिया ने शानदार वापसी की और शुरुआती झटकों के बाद के बड़े स्कोर बनाया.
BCCI

जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्र्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरे टेस्ट गाबा में खेला जा रहा है. सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. चौथे दिन भारत ने पहली पारी में 9 विकेट गवाकर 252 रन बना लिए हैं. बुमराह (10) और आकाशदीप (27) की जोड़ी क्रीज पर है. दोनों ने टीम को फॉलोऑन से बचाया. भारत अभी 193 रन से पीछे है.

गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश की वजह से केवल 13 ओवर का खेल हो पाया था. दूसरे दिन ऑस्ट्र्रेलिया ने शानदार वापसी की और शुरुआती झटकों के बाद के बड़े स्कोर बनाया. हेड और स्मिथ के बीच 241 रनों की बड़ी पार्टनरशिप हुई. दोनों ने शतक जड़े और इस साल पहली बार ऑस्ट्र्रेलिया के स्कोर को 400 पार ले जाने में बड़ा योगदान दिया और पहली पारी में 445 रन का बड़ा स्कोर बनाया.

पढ़ें गाबा टेस्ट के पल-पल का अपडेट विस्तार न्यूज पर

ज़रूर पढ़ें