सचिन-युवराज की मैदान पर वापसी, जानें किस टूर्नामेंट में आएंगे नजर

IML: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, आईपीएल 2026 के आगाज से पहले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया गया है.
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग

IML: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, आईपीएल 2026 के आगाज से पहले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट में एक बार फिर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे.

किस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे सचिन-युवराज?

दरअसल , हाल ही में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया गया है, जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर 2026 से होने वाली है. इस टूर्नामेंट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर खेलते दिख सकते हैं. इन खिलाड़ियों की वापसी से फैंस में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि लंबे समय बाद उन्हें अपने पसंदीदा सितारों को मैदान पर देखने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में इन 5 गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें, विश्व कप में सेलेक्शन को लेकर BCCI करेगा कैंप

छह टीमें लेंगी हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दूसरे सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल होंगी. टूर्नामेंट का आयोजन भारत के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, वरोडरा और विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जहां दर्शक स्टेडियम में जाकर लाइव मैच का आनंद उठा सकेंगे. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा. यह सीजन भी पिछले सीजन की तरह रोमांचक रहने की उम्मीद है, जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. बता दें, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन में इंडिया मास्टर्स ने खिताब जीता था. पिछले सीजन सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, युवराज सिंह, शेन वॉटसन, क्रिस गेल जैसे धुरंधर खिलाड़ी देखने को मिले थे. अब दूसरे सीजन में एक बार फिर यह दिग्गज खिलाड़ी अपना जलवा बिखरते नजर आने वाले हैं.

सुनील गावस्कर ने दी प्रतिक्रिया

टूर्नामेंट की वापसी को लेकर लीग कमिश्नर सुनील गावस्कर ने कहा कि, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन में ही यह साबित कर दिया गया था कि इन दिग्गजों का जादू आज भी क्रिकेट फैंस के दिलों में गहराई तक बसा हुआ है. उन्होंने कहा कि इस सीजन में हमारा लक्ष्य लीग को और बेहतर बनाना है. 

ज़रूर पढ़ें