Arshdeep Singh ने फाइनल में मारी थी मिचेल को गेंद, अब ICC ने लगाया तगड़ा जुर्माना

T20 world cup 2026: अर्शदीप सिंह को टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कीवी बैटर को गेंद मारना भारी पड़ गया. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर भारी जुर्माना लगाया है.
Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

T20 world cup 2026: अर्शदीप सिंह को टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कीवी बैटर को गेंद मारना भारी पड़ गया. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है. दरअसल गेंदबाज ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट लेवल 1 का उल्लंघन किया था. इस वजह से उन पर फाइन लगाया गया हैं. जुर्माने के साथ-साथ उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो उनके लिए 24 महीने के समय में पहला अपराध था.

लेवल 1 के उल्लंघन पर क्या-क्या हो सकता है

लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम सजा ऑफिशियल फटकार, ज्यादा से ज्यादा सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 परसेंट, और एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स मिलते हैं. जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के समय में चार या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट्स तक पहुंच जाता है, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट्स में बदल दिया जाता है और खिलाड़ी पर बैन लगा दिया जाता है.

अक्रामक अंदाज में फेंकी गेंद

ये घटना तब हुआ जब अर्शदीप सिंह भारत की तरफ से 11 ओवर फेंकने आए. इस ओवर में डैरिल मिचेल ने अर्शदीप की गेंद पर छ्क्के मारे और एक शॉट सामने की ओर खेल दिया. अर्शदीप ने यही पर गेंद पकड़ ली और अक्रामक अंदाज में उनकी तरफ फेंकी, ये विकेट से काफी दूर थी और मिचेल के कंधे पर जा लगी. इस घटना के बाद मैदान पर कुछ पल के माहौल गरमा गया.

डेरिल मिचेल काफी गुस्सा हो गए थे

इस पर कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल काफी गुस्सा हो गए थे. उन्होंने तुंरत अर्शदीप की शिकायत अंपायर से की. दोनो खिलाड़ियों के बीच जब बहस बढ़ती दिखी तो अंपायर और सूर्यकुमार यादव ने मामला शांत करवाया. हालांकी ओवर खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह ने मिचेल से मांफी मांग ली. इतना ही नहीं मैच खत्म होने के बाद भी अर्शदीप सिंह ने मिचेल मांफी मांगी थी और उन्हें गले लगाया था.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने खुलकर किया इश्क का इजहार, बोले- जब से माहिका ज़िंदगी में आई…

ज़रूर पढ़ें