T20 world cup 2026: ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में 4 भारतीय खिलाड़ियों के नाम, जानें किसे बनाया बेस्ट XI का कैप्टन
T20 World Cup 2026
T20 world cup 2026: टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को हराकार भारत ने इतिहास रच दिया है, इस जीत के साथ भारत वो पहली टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार ये खिताब जीता है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ICC ने ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है. इन भारतीय खिलाड़ियों में संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल हैं.
संजू सैमसन और ईशान किशन
भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट की पांच पारियों में 321 रन बनाएं हैं. उनके इस दमदार प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब से भी सम्मानित किया गया. गौर करने वाली बात ये है कि टूर्नामेंट के शुरूआत में सैमसन के प्लेइंग 11 टीम में जगह नहीं मिली थी. इस टीम में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए थे.
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह
इस टूर्नामेंट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बल्ले से दो शानदार अर्धशतक निकलें और गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 9 विकेट भी चटकाएं थे. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आईसीसी की इस टीम का हिस्सा है उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता.
ICC पुरुष टी20 वर्ल्डकप 2026 की टीम
साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने 131 करोड़ रुपये के इनाम का किया ऐलान