Vistaar NEWS

IPL 2026 के लिए कैसे बुक करें टिकट? यहां जानें पूरी डीटेल

IPL 2026

आईपीएल 2026

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय टी20 क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में बैठकर मैच देखने के लिए उत्सुक हैं. ऐसे में अगर आप भी लाइव मैच का मजा लेना चाहते हैं, तो पहले से टिकट बुक करना जरूरी है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, आईपीएल 2026 के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बुक कर सकते हैं.

कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट?

आईपीएल मैचों की टिकट बुक करने का सबसे आसान तरीका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है. BookMyShow ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के घरेलू मैचों के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है, जहां फैंस वेबसाइट या ऐप पर साइन-अप कर पहले टिकट पाने का मौका पा सकते हैं. इसके अलावा District by Zomato पर भी आईपीएल 2026 टिकट के लिए खास पेज बनाया गया है. कई बार फ्रेंचाइजी अपनी टीम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी सीधे टिकट बिक्री शुरू करती हैं.

टिकटों की बिक्री शुरू होने के बाद आप बताए गए ऐप्स या मेजबान फ्रेंचाइजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के मैच की टिकट सर्च सकते हैं. इसके बाद स्टेडियम में उपलब्ध सीटिंग कैटेगरी चुनें. ज्यादातर प्लेटफॉर्म पर स्टेडियम का इंटरैक्टिव मैप भी मिलता है, जिससे आप अपनी पसंद का सेक्शन या सीट चुन सकते हैं. सीट सिलेक्ट करने के बाद टिकट को कार्ट में डालें और डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें. पेमेंट पूरा होते ही ई-टिकट आपके ईमेल या एसएमएस पर भेज दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: यौन शोषण के आरोप में फंसे यश दयाल ने रचाई गुपचुप शादी, कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ लिए सात फेरे

कैसे खरीदे ऑफलाइन टिकट?

अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए टिकट काउंटर अवेलेबेल हैं. मैच की डेट करीब आने पर फ्रेंचाईजी स्टेडियम या होस्ट सिटी के कुछ तय काउंटरों पर ऑफलाइन टिकट बिक्री भी शुरू करती हैं. इन काउंटरों की जानकारी फ्रेंचाईजी अपने वेबसाईट और सोशल मीडिया के जरिए देती है. ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए आपको आधार, पैन या पासपोर्ट जैसे किसी वैलिड आईडी की जरूरत होती है. जहां कैटेगरी चुनकर कैश, कार्ड या डिजिटल पेमेंट करने के बाद आपको वहीं फिजिकल टिकट मिल जाता है.

Exit mobile version