Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने साफ कहा कि वह भी इंसान हैं और उनसे भी गलतियां हो सकती हैं. लेकिन उनकी नियत हमेशा साफ रही.
गौतम गंभीर ने क्या कहा?
दरअसल 16 मार्च को कोलकाता में रेवस्पोर्ट्ज़ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जहां भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने पहली बार माना कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्तों को सही तरीके से संभाल नहीं पाए हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदने पर आग बबूला हुए सुनील गावस्कर, बोले- यह भारतीयों के खून का पैसा…
गंभीर का कबूलनामा
रेवस्पोर्ट्ज़ कॉन्क्लेव में गंभीर ने कबूल करते हुए कहा कि, मैं भी इंसान हूं और मुझे भी गलती करने की अनुमति होनी चाहिए. खियालड़ियों को भी गलतियां करने का पूरा हक है. मैं मानता हूं की बीते कुछ महीनों में मुझसे भी कुछ गलतियां हुई होंगी. लेकिन मेरी नियत हमेशा साफ रही है. गंभीर ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि सही नियत से गलत फैसला भी अपनाया जा सकता है, लेकिन गलत नियत से गलत फैसला नहीं अपनाया जा सकता.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गंभीर ने कहा कि,’जब तक में ड्रेसिंग रूम में अपने खिलाड़ियों के सामने ईमानदारी से आंखे मिलाकर बात कर सकता हूं, तब तक मुझे लगता है कि मैं अपनी जिम्मेदारी सही से निभा रहा हूं.
गंभीर की कोचिंग में कोहली-रोहित ने लिया संन्यास
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया गया था. गंभीर के कोच बनने के कुछ महीने बाद ही टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.
