गंभीर से हार्दिक पंड्या ने कराई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हार्दिक पंड्या
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से मिलवाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान गंभीर का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया है.
एयरपोर्ट का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच गई है. इस दौरन अहमदाबाद एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक जाते है और अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को गंभीर से मिलवाते है. दोनों एक दूसरे से मिलते हैं. इस दौरान गंभीर का रिएक्शन बिल्कुल नॉर्मल था, उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल देखने को मिली. गंभीर ने माहिका को साइड हग दिया और आगे बढ़ गए.
Look at Gautam Gambhir’s reaction when Hardik Pandya introduces him to his girlfriend.
— Sonu (@Cricket_live247) March 7, 2026
Hardik Pandya is something else. 😭 pic.twitter.com/QEZUFQuY1Q
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल तक ले जाने वाले 5 कप्तान, जानें लिस्ट में किन दिग्गजों के नाम शामिल
कई मौकों पर साथ आए नजर
बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में माहिका पंड्या के साथ मौजूद रही हैं. दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी माहिका को वानखेड़े स्टेडियम में पंड्या को चीयर करते देखा गया था. इस दौरान वह हार्दिक के बेटे अगस्त के साथ नजर आई थी. 2024 में नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पंड्या का नाम माहिका शर्मा के साथ जुड़ रहा है. हाल ही में पंड्या ने बेहद रोमांटिक अंदाज में उनका बर्थ डे सेलीब्रेट किया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पंड्या का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन की बात करें, तो इस टूर्नामेंट की 8 पारियों में उन्होंने अब तक 199 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अब तक कुल 8 विकेट लिए हैं.