कंधे पर तिरंगा और बगल में माहिका, T20 WC जश्न के बीच बुरे फंसे हार्दिक पंड्या, FIR की उठी मांग

Hardik Pandya Controversy: हार्दिक पंड्या पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठ रही है. उन पर आरोप है कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की जीत के जश्न के दौरान तिरंगे का अपमान किया.
Hardik Pandya national flag controversy

टी20 वर्ल्ड कप की जीत के जश्न के बीच विवादों से घिरे हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya Controversy: टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या बुरे फंस गए हैं. हार्दिक पंड्या पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठ रही है. महाराष्ट्र के पुणे में हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. लेकिन अभी एफआईआर नहीं हुई है. तिरंगा अपमान विवाद को लेकर अभी हार्दिक पंड्या ने भी कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर एफआईआर को लेकर मांगें तेज हो गई हैं. जानें क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मु्ताबिक, हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुणे के एक वकील ने आरोप लगाया है कि अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर जश्न चल रहा था. इस दौरान पंड्या ने अपने शरीर पर तिरंगे को लपेटते हुए आपत्तिजनक व्यवहार किया. शिकायतकर्ता ने पंड्या के इस व्यवहार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की गरिमा के खिलाफ बताया और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इतना ही नहीं वकील वाजिद खान ने पंड्या के खिलाफ पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन पर शिकायत भी दर्ज कराई है और एफआईआर की मांग की है.

शिकायत पत्र में क्या बताया?

शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्टि की है, लेकिन इसके अलावा ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. वहीं वकील वाजिद खान ने शिकायत पत्र में बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है. अगर तिरंगे के साथ कोई अनुचित व्यवहार किया जाता है, तो संबंधित कानून के तहत कार्रवाई जरूरी है.

ये भी पढ़ेंः क्या इजरायल-ईरान में रुक जाएगी जंग? Iran के राष्ट्रपति ने रखी ये 3 शर्तें

क्या है विवाद?

यह विवाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का है. जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत दर्ज की. इस दौरा भारतीय टीम के खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आए. हार्दिक पंड्या भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तिरंगा ओढ़कर जश्न मनाते दिखे. जिसके बाद विवाद गहरा गया. फिलहाल, पुणे पुलिस ने वकील के आरोप के आधार पर पंड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.

ज़रूर पढ़ें