हार्दिक पंड्या ने खरीदी 12 करोड़ की Ferari, गर्लफ्रेंड माहिका संग लॉन्ग ड्राइव पर निकले, वीडियो हुआ वायरल

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने फरारी 12सिलिंड्री खरीद ली है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने करीब 12 करोड़ रुपये की कीमत वाली लग्जरी सुपरकार फरारी 12सिलिंड्री खरीद ली है. इस नई कार के साथ पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकलते नजर आ रहे हैं.

गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकले पंड्या

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में पंड्या अपनी नई ब्लैक फरारी ड्राइव करते नजर आ रहे हैं, जबकि माहिका शर्मा उनके साथ कार में बैठी नजर आ रही हैं. बता दें, यह कार दो सीटों वाली है और भारत में बेहद दुर्लभ मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में आखिरी बार खेलते नजर आएंगे ये 4 दिग्गज! टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास

क्या है खास?

यह कार ऑटमोबाइल इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना मानी जाती है. Ferari 12Cilinderi फरारी की नई फ्लैगशिप सुपरकार है, जो उन चुनिंदा गाड़ियों में शामिल है जिनमें बिना किसी हाइब्रिड सपोर्ट के शुद्ध नेचुरली V12 इंजन दिया गया है. यही वजह है कि यह कार दमदार परफॉर्मेंस और क्लासिक फरारी साउंड के लिए जानी जाती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार महज 2.9 सेकंड में 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं, जबकि इसकी टॉप स्पीड 340-350 किमी/घंटा बताई जाती है. इस सुपरकार की ऑन रोड कीमत 10 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है.

पंड्या के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन

टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या के पास पहले से ही कई महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन मौजद हैं. उनके लग्जरी कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी उरुस और मर्सिडीज-एएमजी जी63 जैसी दमदार SUVs मौजूद हैं. इससे पहले उनके गैराज की सबसे महंगी कार लेम्बोर्गिनी हुराकन इवो मानी जाती थी, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि अब लगभग 10–12 करोड़ रुपये की नई Ferrari 12Cilindri उनके शानदार कार कलेक्शन की सबसे महंगी कर बन गई है.

ज़रूर पढ़ें