दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, तीसरी बार बने पिता, नवरात्रि के पहले दिन घर में आई लक्ष्मी

Dinesh Kartik: भारतीय पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है. वह तीसरी बार पिता बन गए हैं.
Dinesh Kartik

दिनेश कार्तिक

Dinesh Kartik: भारतीय पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है. वह तीसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी और भारतीय स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकर ने नवरात्रि के शुभ मौके पर एक बेटी को जन्म दिया है. कपल ने यह खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की.

तीसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकर ने आज 19 मार्च को सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर फैंस को खुशखबरी दी है. पोस्ट में कार्तिक और दीपिका पल्लीकर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके परिवार में नन्ही लक्ष्मी का आगमन हुआ है. उन्होंने फैंस के साथ इस खास पल को शेयर करते हुए बेटी के जन्म की जानकारी दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अजीत अगरकर की बड़ी मांग, BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की रखी डिमांड

2021 में जुड़वां बच्चों को दिया था जन्म

बता दें, दिनेश और दीपिका 3 बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. इससे पहले दीपिका ने 28 अक्टूबर 2021 को जुड़वां बेटों को जन्म दिया था. उनके बेटों का नाम जियान और कबीर है. दोनों ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के दी है.

2015 में रचाई थी शादी

भारतीय पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकर ने साल 2015 में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई थी. जिसके बाद साल 2021 दोनों जुड़वां बच्चों के पिता बने थे. अब दीपिका ने तीसरे बच्चे के रूप में बेटी को जन्म दिया है.

दिनेश कार्तिक क्रिकेट करियर

40 वर्षीय दिनेश कार्तिक के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट मैचों में 1025 रन बनाए है. इसके अलावा उन्होंने 94 वनडे मैचों में 1752 रन बनाए. वहीं, 60 टी20 मैचों में उनके बल्ले से 686 रन निकले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में दिनेश के नाम केवल एक शतक है, जो उन्होंने टेस्ट में जड़ा था.

ज़रूर पढ़ें