IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.
Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. बता दें, टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

IPL 2026 के शुरुआती मैच मिस करेंगे स्टार्क

दरअसल आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार क्रिकेटर चोटों की समस्या से जूझ रहे हैं. तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. वहीं पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इंजरी के चलते कुछ शुरुआती मुकाबले मिस करने वाले हैं. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए बता दिया है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी आईपीएल के आगामी सीजन के शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करेंगे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चोटिल होकर बाहर होने पर क्या खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्यों लिया फैसला?

ऑस्ट्रेलिया के तीनों स्टार गेंदबाज नाथन एलिस, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इन दिनों चोटिल है, जिससे ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इसी के चलते बोर्ड ने स्टार्क की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है कि कमिंस और हेजलवुड की तरह ही स्टार्क भी आईपीएल के शुरुआती कुछ मुकाबले नहीं खलेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट नहीं चाहता है कि भारत, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड टूर से पहले उनका कोई और गेंदबाज चोटिल हो. बोर्ड अपने स्टार लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज का वर्कलोड मैनेज करना चाहता है.

आईपीएल 2025 में स्टार्क का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ में खरीदा था. इस सीजन स्टार्क ने दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे.

ज़रूर पढ़ें