Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. जिसकी जानकारी फ्रेंचाईजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है.
दिल्ली कपिटल्स में जॉन मूनी की एंट्री
आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर दिया है. फ्रेंचाईजी ने जॉन मूनी को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त कर दिया है. जॉन मूनी को कोचिंग के क्षेत्र में अच्छा-खासा अनुभव है. उनके पास इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के लेवल 1,2 और 3 के कोचिंग सर्टिफिकेट मौजूद हैं, जो उनकी विशेषता को दर्शाते हैं. आगामी सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स में ज्ञानेश्वर राव और एंटोन रूक्स की जगह लेंगे, जिन्होंने आईपीएल 2025 के बाद टीम का साथ छोड़ दिया था.
Adding some Irish steel to the Dilli defence 🛡️
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 19, 2026
Welcome, John Mooney! 💙❤️ pic.twitter.com/P3KEndk1mj
यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, तीसरी बार बने पिता, नवरात्रि के पहले दिन घर में आई लक्ष्मी
कुछ ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
44 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने 2006 में आयरलैंड के लिए डेब्यू किया था. 9 साल के अपने अंतररस्त्रीय करियर में उन्होंने 64 वनडे और 27 टी20 मैच खेले. इन 64 वनडे मैचों की 55 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते 963 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 48 विकेट लिए. वहीं, टी20 मैचों की बात करें तो 27 मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 231 रन निकले. इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए.
आईपीएल 2025 में कैसा रहा DC का प्रदर्शन?
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात करें, तो उस सीजन में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. पिछले सीजन शानदार शुरुआत मिलने के बावजूद टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी. आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल पटेल की कप्तानी में 14 लीग मैच में से 7 में जीत दर्ज की थी, जबकि 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
