IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में नई रणनीति और बदले हुए स्कॉड के साथ उतरने जा रही है. पिछले सीजन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इस बार जोरदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आगामी सीजन में कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों होगी. इसी के साथ टीम की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक है कि आगामी सीजन में सीएसके किन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी.
संजू-आयुष करेंगे ओपन!
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें ओपनिंग की जिम्मेदारी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज आयुष मात्रे को मिल सकती है. वहीं, नंबर 3 पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेवीस जैसे विस्फोटक बल्लेबाज टीम की रन गति को बड़ा सकते हैं. वैसे तो प्लेइंग 11 में सरफराज खान की जगह बनती नजर नहीं आ रही है, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वह प्लेइंग 11 में खेलते नजर आ सकते हैं.
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
आलराउंडर की भूमिका में शिवम दुबे और प्रशांत वीर निभाते नजर आ सकते हैं, जबकि पूर्व कप्तान एमएस धोनी फिनिशर और विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा गेंदबाजी आलराउंडर के रूप में रामकृष्ण घोष को मौका मिल सकता है. गेंदबाजी में नाथन एलिस, नूर अहमद और मैट हेनरी टीम को मजबूती दे सकते हैं, जबकि सरफराज खान के साथ खलील अहमद भी इम्पैक्ट प्लेयर क रूप में नजर आ सकते हैं.
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन, आयुष मात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मुख्य भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं.
IPL 2026 में CSK की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, आयुष मात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेवीस, एम एस धोनी, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, नूर अहमद और मैट हेनरी
इम्पैक्ट प्लेयर- सरफराज खान, खलील अहमद
