Vistaar NEWS

BAN vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब वनडे में भी पाकिस्तान की फजीहत, 10 नंबर की टीम ने 8 विकेट से रौंदा

BAN vs PAK

BAN vs PAK

Sports News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने मुल्क की बेइज्जती करा दी है. बांग्लादेश राजधानी की ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए वन डे मैच में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को महज 114 रनों पर ढ़ेर कर दिया. इस मैच में बाग्लादेश ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले खेलने का त्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम बांग्लादेशी गेंदबाजों के आक्रमण के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आई और एक के बाद एक विकेट गिरते गए.

नाहिद राणा और मेहदी हसन ने बरपाया कहर

इस मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा सबसे बड़े हीरो साबित हुए. उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों के होश ठिकाने लगा दिए. नाहिद राणा ने इस मैच में 5 विकेट लिए हैं. नाहिद के अलावा कप्तान मेहदी हसन ने भी पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरते हुए तीन विकेट चटकाएं हैं. इन दोनो की अक्रामक गेंदबाजी से पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों को तरह बिखर गई.

साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 27 रन बनाए

बल्लेबाजी की बात करें तो पाकिस्तान की ओर से अपना वनडे डेब्यू कर रहे ओपनर साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 27 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद मध्यक्रम और निचला क्रम पूरी तरह चरमरा गया. फहीम अशरफ ने अंत में 47 गेंदों पर 37 रनों की एक छोटी सी पारी खेलकर टीम को 100 के पार पहुंचाने में मदद की, लेकिन उनका यह प्रयास पाकिस्तान को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिए नाकाफी साबित हुआ.

8 विकेट से मिली हार

बांग्लादेश ने 16वें ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. 209 गेंद रहते पाकिस्तान को हार मिली. टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान को डेब्यू कर रहे साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए. 41 रनों की साझेदारी की थी.

ये भी पढ़ें: कौन हैं वंशिका? जिनके साथ कुलदीप यादव लेंगे 7 फेरे, T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद करेंगे नई पारी की शुरूआत

Exit mobile version