टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. 14 मार्च को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी रचाई थी. इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया. कुलदीप के रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुई. इस दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे.
कुलदीप-वंशिका के रिसेप्सन में पहुंचे CM योगी
दरअसल लखनऊ में आयोजित हुए कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे. जहां उन्होंने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. इस दौरान कुलदीप ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. वहीं वंशिका ने योगी को झुककर प्रणाम किया. इसके बाद योगी ने नव विवाहित जोड़े को गुलदस्ता भेंट किया. सीएम योगी के अलावा कुलदीप-वंशिका के रिसेप्सन में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी पहुंचे.
📍Lucknow: UP CM Yogi Adityanath attends wedding reception of Team India’s World Cup-winning spinner Kuldeep Yadav and Vanshika ❤️pic.twitter.com/oDb5ZMCue7
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) March 17, 2026
यह भी पढ़ें: अधर में PSL 2026 का फ्यूचर! ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान जाने पर लगाया ‘बैन’
क्रिकेट जगत की कई हस्तियां हुई शामिल
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा के ग्रैंड रिसेप्शन में क्रिकेट जगत के कई सितारों ने शिरकत ली, जिसमें शिखर धवन, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल है. इस खास मौके पर धवन और जडेजा अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे. वहीं, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और हेड कोच गौतम गंभीर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज की.
रॉयल अंदाज में कुलदीप-वंशिका की एंट्री
लखनऊ में आयोजित हुए इस ग्रैंड रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ रॉयल अंदाज में एंट्री ली. दोनों 1960 की क्लासिक विंटेज कार में सवार होकर पहुंचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को खास दिल्ली से मंगवाया गया था.
14 मार्च को रचाई थी शादी
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से मसूरी में शादी रचाई थी. इसके बाद लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमानों में शिरकत की. इस खास मौके पर कुलदीप ब्लैक बंद गले के शूट में नजर आए. वहीं, वंशिका ऑफ-व्हाइट कलर की स्टोन्स से जड़ी चमकीली साड़ी में नजर आई.
