Vistaar NEWS

KKR के 25.20 करोड़ के स्टार पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकारों से भिड़े कैमरून ग्रीन, कोच ने मांगी माफी

Cameron green

कैमरून ग्रीन

Cameron Green: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन विवादों में घिर गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पर एक पत्रकार से बदसलूकी का आरोप लगा है, जिससे टीम की तैयारियों के बीच हलचल तेज हो गई है.

पत्रकार से भिड़े कैमरून ग्रीन

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बीते 17 मार्च को सिडनी में खेले गए शेफील्ड शील्ड मुकाबले के बाद की है, जहां इंटरव्यू के दौरान कैमरून ग्रीन नाराज नजर आए. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. हालांकि पहले कहा गया था कि ग्रीन इंटरव्यू नहीं देंगे, लेकिन बाद में वह छोटा इंटरव्यू देने के तैयार हो गए. इंटरव्यू के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार टॉम डिसेंट ने उनसे हाल के खराब फॉर्म के बारे में पूछ लिया. इस सवाल पर ग्रीन भड़क उठे और जवाब देने से इनकार कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘वेस्ट ऑफ टाइम’ और वहां से चले गए.

यह भी पढ़ें: RCB खरीदने की रेस में अब सिर्फ 2 दावेदार, RR ने भी शुरू की बिक्री प्रक्रिया

पत्रकार करते रहे इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्रकार काफी देर तक कैमरून ग्रीन के इंटरव्यू का इंतजार करते रहे और जब ग्रीन आए तो बातचीत एक मिनट से भी कम समय में खत्म हो गई. जब पत्रकार ने उनसे कहा कि वह पूरे दिन से उनका इंतजार कर रहे थे. इसपर ग्रीन ने पलटकर सवाल करते हुए पूछा कि आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं?

कोच ने मांगी माफी

बता दें, शेफील्ड शील्ड में कैमरून ग्रीन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं, इंटरव्यू में हुई गरमा-गर्मी के बीच असिस्टें कोच ब्यू कैसन ने बीच में आकार मामला संभाला और बाद में पत्रकार से माफी मांगी. रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी दे दी गई है.

Exit mobile version