Vistaar NEWS

Amitabh Bachchan: ‘कहा था न! नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे…’, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अमिताभ बच्चन का ‘टोटका’ कर गया काम

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को मात देकर ये खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ ही भारत पहली वो टीम बन गई हैं जिसने तीन बार टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता साथ ही वो टीम भी जिसने पहली बार घर पर ये उपलब्धि हासिल की. भारतीय टीम के मैच जीतते ही आसमान पटाखों की आवाज से गूंज उठा और सोशल मीडिया भी चैंपियंस की तस्वीरों से भर गया. इस जीत के लिए बॉलीवुड से लेकर आम लोगों ने तक टीम इंडिया को बधाई दी.

जीत के जश्न के बीच बिग बी पर Post Viral

इस जीत के जश्न के बीच अमिताभ बच्चन ने ऐसा पोस्ट किया है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खीच लिया. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बिग बी कई बार पहले भी अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि टीम इंडिया ने इसलिए मैच जीता क्योंकि उन्होंने मैच नहीं देखा था. ऐसे में अमिताभ बच्चन ने लेट नाइट एक ऐसा ही ट्वीट किया जो अब वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘T 5679 – कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे! हो गया!’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें भी शेयर की हैं. बिग बी के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा है कि सर आपने बहुत बड़ा सेक्रिफाइज किया है. किसी दूसरी यूजर ने लिखा ‘अगर ऐसा है तो आपने अच्छा किया, अगली बार भी ऐसा ही करना’ तीसरे व्यक्ति ने लिखा कि मैने भी यही किया और शुक्र है कि इंडिया जीत गई.

यह भी पढ़ें: कौन है अभिषेक शर्मा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल? वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीर

Exit mobile version