Vistaar NEWS

IPL 2026 के आगाज़ को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग

IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रिमियर लीग के 2026 सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. पिछले कुछ समय से टूर्नामेंट की शुरुआत को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब इसकी तारीख का ऐलान हो गया है.

किस दिन होगा IPL 2026 का आगाज?

दरअसल, पिछले कुछ समय से आईपीएल 2026 के आगाज को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने बताया कि टूर्नामेंट का 19 वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा. हालांकि, अभी तक लीग की ओर से टूर्नामेंट के पूरे शेडयूल का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले चर्चा में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, जयपुर से है खास कनेक्शन

10 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग

आईपीएल 2026 में एक बार फिर 10 टीमों के बीच खिताब की जोरदार जंग देखने को मिलेगी. पिछले साल के अंत में सऊदी अरब के जेद्दा में हुए मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लुटाया था. अब टीमें उसी रणनीति को मैदान पर उतारने के लिए तैयार हैं और फैंस को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है.

पिछली बार RCB ने जीता था खिताब

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने अपने नाम किया था। 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। यह जीत फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास रही, क्योंकि इसके साथ ही टीम ने आईपीएल में 17 साल से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म कर दिया। लंबे समय से ट्रॉफी का इंतजार कर रहे आरसीबी के फैंस के लिए यह ऐतिहासिक पल साबित हुआ और जीत के बाद पूरे देश में टीम के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

Exit mobile version