Vistaar NEWS

IPL 2026 से पहले केकेआर को लगा 440 वॉल्ट का झटका, चोटिल हो पूरे सीजन से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी!

IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को तगड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. बता दें, आगामी सीजन के लिए केकेआर ने हर्षित को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. लेकिन चोट के चलते वह आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

वर्ल्ड कप से पहले हुए थे चोटिल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल किया गया था. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. टूर्नामेंट के दौरान हर्षित ने अपने घुटनों की सफल सर्जरी करवाई और फिलहाल वह रिहैब से गुजर रहे हैं. पहले खबर आ रही थी कि चोट के चलते हर्षित आईपीएल 2026 के कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं, लेकिन अब उनके पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की खबरे सामने आ रही हैं. हालांकि केकेआर की ओर से उनके बाहर होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही फ्रेंचाईजी की ओर से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया गया है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनियां वंशिका चड्ढा? जानें एजुकेशन से लेकर करियर तक सब कुछ

KKR को बड़ा झटका

आंद्रे रसल के संन्यास के बाद अब हर्षित राणा का आईपीएल 2026 से बाहर होना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. खासतौर पर डेथ ओवरों में गेंदबाजी को लेकर टीम की चिंता बढ़ गई है. हालांकि केकेआर के पास मथीशा पथिराना जैसे मौजूद है, जिन्हें फ्रेंचाईजी ने मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था.

पिछले सीजन लिए थे 15 विकेट

बता दें, आईपीएल 2025 में हर्षित राणा ने केकेआर के लिए कुल 13 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा केकेआर के लिए पिछले दो सीजन खेलते हुए उन्होंने कुल 34 विकेट अपने नाम किए.

Exit mobile version