‘अब क्या ट्रॉफी चुराकर घर ले जाओगे?’, बांग्लादेश से हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के कामरान अकमल

BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद कामराज अकमल ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर तंज कसा है.
कामरान अकमल

कामरान अकमल

BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है. मीरपुर में खेले गए मुकाबले में पाक टीम को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामराज अकमल ने पाकिस्तानी टीम और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर तंज कसा है.

मोहसिन नकवी पर भड़के कामरान अकमल

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टीम की स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि टीम की हालात इतनी खराब हो चुकी है कि अब नीदरलैंड जैसी टीमें भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर जितना चाहेंगी. अकमल यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर टीम मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है और मैच नहीं जीत पा रही है तो क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चुरा कर घर ले जाओगे?

यह भी पढ़ें: ‘भाई जल्दी शादी कर लो…’, संजू सैमसन ने क्यों दी अभिषेक शर्मा को सलाह?

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में तनज़ीद हसन तमीम की शतकीय पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की 279 रन पर ही सिमट गई और बांग्लादेश ने यह मुकाबला 11 रन से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली.

सलमान अली आगा ने जड़ा शतक

बांग्लादेश के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने इस मैच में 98 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली. हालांकि उनकी यह शतकीय पारी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकी.

ज़रूर पढ़ें