Vistaar NEWS

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल थे बाबर आजम-फखर जमां? PCB करेगा जांच

बाबर आजम और फखर जमां

बाबर आजम और फखर जमां

पाकिस्तान क्रिकेट से आए दिन कोई न कोई विवाद सुर्खियां में बना रहता है. अब एक नया विवाद सामने आया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बाबर आजम और फखर जमां की चोट को लेकर जांच के आदेश दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं थे, जिसका खुलासा अब हुआ है.

PCB से जांच का अनुरोध

दरअसल हाल ही में पाकिस्तानी चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के फिट न होने की जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि चयनकर्ताओं ने पीसीबी से इस पूरे मामले की जांच करने का अनुरोध किया है. आकिब ने आगे कहा कि यह पता लगाना चाहिए कि यह दोनों खिलाड़ी अब इंजर्ड हुआ और इसकी जानकारी सही समय पर क्यों नहीं दी गई?

आगे उन्होंने कहा कि फखर जमां भी चोटिल हैं. हमने इस मामले में बोर्ड से जांच की मांग की है. ऐसे कैसे हो सकता है कि फखर के अनफिट होने की बात टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पता चली. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट, हेड कोच और फिजियो को खिलाड़ियों के फिटनेस के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप, अब IPL 2026 में किस्मत आजमाएंगे ये 5 खिलाड़ी

ODI सीरीज से क्यों बाहर हुए बाबर?

पाकिस्तानी चयनकर्ता आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी साफ किया कि बांग्लादेश के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में बाबर आजम को क्यों शामिल नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि बाबर इन दिनों चोटिल चल रहे हैं, इसलिए उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुना गया. उन्होंने आगे बताया कि बाबर घरेलू नेशनल टी20 कप में हिस्सा लेना चाहते थे. लेकिन अनफिट होने के कारण वह इसमें भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

Exit mobile version