टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अजीत अगरकर की बड़ी मांग, BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की रखी डिमांड

Ajit Agarkar: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की एक अनोखी मांग सामने आई हैं.
अजित अगरकर

अजित अगरकर

Ajit Agarkar: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की एक अनोखी मांग सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से अपने कार्यकाल को बढ़ाने का अनुरोध किया है.

अजीत अगरकर ने क्या रखी डिमांड?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर का मौजूदा कार्यकाल जून 2026 तक है, लेकिन उन्होंने इसे 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की मांग की है. उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने सीमित ओवर क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. भारत ने लगातार बड़े आईसीसी टूर्नामेंट जीतकर अपनी ताकत साबित की है, जिसमें हालिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत भी शामिल है.

अगरकर की अगुवाई में चयन समिति ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाकर टीम को मजबूती दी है. यही कारण है कि टीम इंडिया ने पिछले कुछ वर्षों में निरंतर सफलता हासिल की है. ऐसे में बोर्ड भी चयन प्रक्रिया में स्थिरता बनाए रखना चाहता है, खासकर तब जब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: क्या बाबर आजम और फखर जमान ने पाकिस्तान को दिया धोखा? जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पहले भी एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल

भारतीय टीम ने अजीत अगरकर के कार्यकाल में एक के बाद एक तीन आईसीसी खिताब जीते, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत शामिल है. इसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 से पहले इनाम के रूप में अगरकर के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया था. अब अगरकर ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप तक जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जताई है.

टेस्ट क्रिकेट में चुनौतियां

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए, ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है, वहीं टेस्ट क्रिकेट में टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. उनके कार्यकाल में भारत ने 2023 और 2025 एशिया कप का खिताब जीता. लेकिन इस दौरान रेड बॉल क्रिकेट में टीम को लगातार दो सीरीज गंवानी पड़ी.

ज़रूर पढ़ें