IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 18 गेंदों पर तूफानी फिफ्टी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

टी-20 विश्वकप मैच के फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा ने तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए. 18 गेंदों पर फिफ्टी मारने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने दो और रिकॉर्ड बनाए हैं.
Abhishek Sharma.

अभिषेक शर्मा. (फोटो क्रेडिट-BCCI)

IND vs NZ Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज टी-20 विश्वकप का फाइनल मैच खेला जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे इस मैच में भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों पर ही पचास रन ठोंक दिए. विश्वकप के फाइनल मैंच में ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं.

अभिषेक शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शानदार पारी खेली. उन्होंने 18 गेंदों में ही अपनी तूफानी फिफ्टी पूरी कर ली. अभिषेक शर्मा फाइनल मैच में इतनी कम गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी करने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं.

फाइनल मैंच में तोड़े 3 रिकॉर्ड

टी-20 विश्वकप मैच के फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा ने तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए. 18 गेंदों पर फिफ्टी मारने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने दो और रिकॉर्ड बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के मिलकर पावरप्ले में ही 92 रन बना डाले. टी-20 के इतिहास में इसके पहले वेस्टइंडीज की टीम ही ऐसा कर चुकी है. लेकिन वेस्टइंडीज का एक विकेट गिर गया था. वहीं भारतीय टीम की बात करें तो टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए ही पावर प्ले में 92 रन बना दिए.

इसके अलावा अभिषेक शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड रहा. टी-20 के इतिहास में अभिषेक शर्मा ने भारत की तरफ से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी बनाई है. अभिषेक ने 18 गेंदों में पचास रन पूरे कर लिए. अभिषेक से पहले भारत की तरफ से युवराज सिंह ने 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे. उन्होंने विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था. इस मैच में युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के मारे थे.

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की

इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टी-20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा के एक रिकॉर्ड की बराबरी की है. अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर फिफ्टी मारने के साथ ही पावरप्ले में कुल 51 रन बनाए. ऐसा करने वाले वे दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके पहले रोहित शर्मा टी-20 मैच में पावरप्ले में 51 रन बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के आगाज़ को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग

ज़रूर पढ़ें