T20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप, अब IPL 2026 में किस्मत आजमाएंगे ये 5 खिलाड़ी
आईपीएल 2026
IPL 2026: हाल ही में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई बड़े खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन कुछ स्टार खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. इसके बावजूद उनकी फ्रेंचाइजियों का भरोसा बरकरार है और ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या ये खिलाड़ी आईपीएल में दमदार वापसी कर पाएंगे। आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं…
IPL 2026 में किस्मत आजमाएंगे ये 5 खिलाड़ी
1. कैमरून ग्रीन
आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है.टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रीन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने टूर्नामेंट की 3 पारियों में महज 24 रन बनाए और गेंदबाजी में भी खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इसके बावजूद केकेआर को उनसे आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले केकेआर को लगा 440 वॉल्ट का झटका, चोटिल हो पूरे सीजन से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी!
2. जैकब डफी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से खेलते नजर आएंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डफी भी महंगे साबित हुए। उन्होंने 5 मैचों में 10.86 की इकॉनमी से रन खर्च किए और विकेट लेने में भी संघर्ष किया। अब आरसीबी को उनसे आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी.
3. अभिषेक शर्मा
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे. ऑफ स्पिन के खिलाफ वह संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. अब वह आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
4. जोस बटलर
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला भी वर्ल्ड कप में शांत रहा। हालांकि टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी शैली गुजरात टाइटंस के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 8 मैचों में उन्होंने केवल 87 रन बनाए. हालांकि आईपीएल में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. आईपीएल इतिहास में उन्होंने 121 मैचों में 4120 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक निकले हैं.
5. मिचेल सेंटनर
वहीं न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर भी टूर्नामेंट में ज्यादा विकेट नहीं ले पाए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 8 मैचों में उन्हने केवल 2 ही विकेट लिए.अब आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कि वह अपनी लय वापस हासिल करें.