IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम को और मजबूत करने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं. इस सीजन टीम में कुछ नए चेहरे पहली बार सीएसके की पीली जर्सी में मैदान पर खेलते नजर आएंगे. खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज सरफराज खान का नाम भी शामिल है.
IPL 2026 में CSK के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी
1. संजू सैमसन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का है. आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने ट्रेड डील के जरिए सैमसन को टीम में शामिल किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए. उन्होंने भारत को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई. ऐसे में संजू के आने से सीएसके की टीम और मजबूत नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित के साथ रिश्ते पर हेड कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले-इंसान हूं, मुझसे भी गलती…
2. सरफराज खान
इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय स्टार बल्लेबाज सरफराज खान का है. आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने उन्हें 75 लाख की बेस प्राइस में खरीदा है. सरफराज ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि मिडिल ऑर्डर में वह तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूती देंगे.
3. राहुल चहर
इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय लेग स्पिनर राहुल चहर का है. आईपीएल 2026 में राहुल सीएसके की ओर से खेलते नजर आएंगे. ऑक्शन में टीम ने उन्हें 5.60 करोड़ में खरीदा था. इससे पहले वह मुख्य रूप से मुंबई इंडियंस, राइसिंग पुणे सुपरजायंट, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. अब आगामी सीजन में वह सीएसके की ओर से खेलते नजर आएंगे.
4. मैट हेनरी
इस लिस्ट में चौथा नाम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी का है. आईपीएल 2026 में कीवी गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाईजी ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था.
5. अकील हुसैन
इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम वेस्टइंडीज के स्पिन ऑलराउंडर अकील हुसैन का है. आईपीएल 2026 में अकील हुसैन सीएसके की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाईजी ने उन्हें 2 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा था.
